फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 680 ट्रांसफार्मर लाइनलॉस में, बिजली चोरी की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर में बिजली के 680 ट्रांसफार्मरों पर लाइनलॉस सामने आया है। यह लाइनलास करीब 50 फीसदी तक है, जबकि बिजली निगम ने अधिकतम 20 फीसदी लाइनलास की सीमा तय की है। इन ट्रांसफार्मरों से जिन इलाकों में बिजली की आपूर्ति होती है, वहां बिजली चोरी का अंदेशा बढ़ गया है। अब इन इलाकों में विजिलेंस व निगम की टीम अभियान शुरू कर जांच की तैयारी में है। वहीं, एरियल ब्रंच कंडक्टर (एबीसी) लगाने के लिए भी प्रस्ताव एमडी कार्यालय को भेजा गया है।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ते ही बिजली की आपूर्ति और खपत के आंकड़ों में भारी अंतर मिला है। जिसके बाद अधिकारियों ने जांच शुरू की। शहर के विभिन्न इलाकों में लगे छोटे-बड़े 1600 ट्रांसफार्मरों की गणना की गई। पाया गया कि 680 ट्रांसफार्मरों से जुड़े मोहल्लों में 50 फीसदी से अधिक लाइनलॉस है। इन ट्रांसफार्मरों से 60 हजार घरों व दुकानों में बिजली की आपूर्ति होती है। ऐसे में अब बिजली चोरी रोकने के लिए एबीसी लगाने का निर्णय लिया गया है।
-
कोट
शहर के 680 ट्रांसफार्मरों में लाइनलॉस मिला है। इससे निगम को आर्थिक क्षति हो रही है। इन ट्रांसफार्मरों से 60 हजार से अधिक उपभोक्ता जुड़े हैं। यहां एबीसी लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है। जांच के लिए अभियान भी चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूसी वर्मा, अधीक्षण अभियंता, शहरी क्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें