फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हिस्ट्रीशीटर पर कार्रवाई न करने पर चौकी इंचार्ज निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एक हिस्ट्रीशीटर पर कार्रवाई न करने और थानेदार की बातों की अनदेखी करने पर एसएसपी ने पांडे हाता चौकी इंचार्ज शैलेंद्र मिश्रा को सोमवार की देर रात निलंबित कर दिया। एसएसपी ने विभागीय जांच का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों ने एक हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ शिकायत आने पर कार्रवाई का आदेश दिया था, लेकिन थानेदार के कहने के बाद भी चौकी इंचार्ज ने कोई कार्यवाही नहीं की। दोबारा पूछे जाने पर मामला खुल के सामने आया और फिर रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करना, ड्यूटी पर समय से न आने की शिकायत पर एसपी सिटी ने सीओ कोतवाली को मामले की जांच सौंपी थी। रिपोर्ट आने पर सोमवार की रात चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच का आदेश दिया गया है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें