फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वीबी जी राम जी योजना में मिलने लगी 300 रुपये मजदूरी

Sat, 25 Jul 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मनरेगा की जगह लाई गई नई ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ''''विकसित भारत जी रामजी'''' एक जुलाई से शुरू हो गई है। इसके तहत अब मजदूरों को 300 रुपये की मजदूरी मिलने लगी है। चालू वित्तीय वर्ष में 21 जुलाई तक इस योजना में 67.91 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

मनरेगा में एक जुलाई से पहले 252 रुपये मजदूरी मिलती थी। ''''वीबी जी राम जी'''' योजना में गारंटीड 125 दिन काम का अवसर मिलेगा। जिले में कुल 4,51,945 मजदूर पंजीकृत हैं लेकिन इनमें से 1,78,634 सक्रिय हैं। वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक जनपद में 8,39,000 मानव दिवस का सृजन हुआ है, जिससे 47,793 परिवार लाभान्वित हुए हैं। वीबी जी राम जी के डीसी रघुनाथ सिंह ने बताया कि एक जुलाई से यह योजना शुरू हो गई है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के अकुशल मजदूरों को अधिक से अधिक कार्य के अवसर उपलब्ध कराना है। इसके तहत मजदूरों को काम के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें