फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: खोराबार में मकान से 67 क्विंटल अवैध पटाखे बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 04 Nov 2026 12:02 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

एसएसआई नीरज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसे रात में मुचलके पर छोड़ दिया गया। एसडीएम से आदेश मिलने के बाद बरामद पटाखों को गड्ढा खोदकर नष्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
बरामद किए गए पटाखे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खोराबार क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर एक मकान से 67 क्विंटल अवैध पटाखे बरामद किए। पुलिस ने मकान मालिक विजय कुमार जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात उपनिरीक्षक कुसुमेंद्र सिंह पुलिसकर्मियों के साथ रानीडीहा चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एंटी थेफ्ट टीम भी वहां पहुंच गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि खोराबार गांव निवासी विजय कुमार जायसवाल ने अपने मकान में भारी मात्रा में अवैध पटाखे छिपाकर रखे हैं। मुखबिर की निशानदेही पर दोनों टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मकान की तलाशी ली। इस दौरान वहां से 67 क्विंटल पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने पटाखों को कब्जे में ले लिया।

एसएसआई नीरज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी विजय जायसवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसे रात में मुचलके पर छोड़ दिया गया। एसडीएम से आदेश मिलने के बाद बरामद पटाखों को गड्ढा खोदकर नष्ट कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें