फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: दीपावली व छठ पर चलेंगी 650 अतिरिक्त बसें, यात्रियों को नहीं होगी परेशानी

Sat, 15 Oct 2022 10:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि गोरखपुर परिक्षेत्र में गोरखपुर, राप्तीनगर, देवरिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, निचलौल, सोनौली, पडरौना डिपो शामिल हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए सभी डिपो से बसों का संचालन होगा। चालकों-परिचालकों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की जाएंगी।
 
विज्ञापन
गोरखपुर रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली और छठ पर परिवहन निगम गोरखपुर परिक्षेत्र में 650 विशेष बसें चलाएगा। इनका संचालन 17 अक्तूबर से एक नवंबर के मध्य दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज के साथ आसपास के जिलों के लिए किया जाएगा। रोडवेज प्रशासन विशेष बसों का रूट चार्ज तैयार करने में जुटा है।

विज्ञापन

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि गोरखपुर परिक्षेत्र में गोरखपुर, राप्तीनगर, देवरिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, निचलौल, सोनौली, पडरौना डिपो शामिल हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए सभी डिपो से बसों का संचालन होगा। चालकों-परिचालकों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की जाएंगी।

दो दिन चलेंगी 227 अतिरिक्त बसें
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ के प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए परिवहन निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। 15 और 16 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा में दूसरे जिलों से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विभिन्न रूटों पर आठ डिपो की 227 बसें तैनात की जाएंगी। जरूरत पर अनुबंधित बसों को भी लगाया जाएगा। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर निगम ने तैयारी पूरी कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें