संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में 200 से अधिक शूटरों ने भाग लिया। इसमें से 64 ने पदक जीता। पदक जीतने वालों को आयोजन समिति की ओर से बधाई दी गई।
प्रतियोगिता गोरखपुर शूटिंग प्रतियोगिता समिति के अध्यक्ष एवं एसीईओ, गीडा राम प्रकाश के नेतृत्व में संपन्न हुई। समारोह की मुख्य अतिथि मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ), गीडा अनुज मलिक ने विजयी प्रतिभागियों को पदक प्रदान किए। प्रतियोगिता नौ जनवरी से 11 जनवरी तक शूटिंग अकादमी, वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, तारामंडल में आयोजित हुई। जनपद सहित विभिन्न क्षेत्रों से 200 से अधिक शूटरों ने भाग लिया। कुल 26 विभिन्न वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में 64 शूटरों ने पदक अर्जित किए। इस अवसर पर गोरखपुर शूटिंग अकादमी के निदेशक एवं एशियन पदक विजेता अंतरराष्ट्रीय शूटर गजेंद्र राय भी उपस्थित रहे।