- गोरखपुर एम्स में हुआ ऑपरेशन, सीएम राहत कोष से मिली मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मुख्यमंत्री राहत कोष के सहयोग से गोरखपुर एम्स में पैंक्रियाज कैंसर का सफल ऑपरेशन किया गया। ये ऑपरेशन व्हिपल्स ऑपरेशन के तहत किया गया। सफल ऑपरेशन पर परिजनों ने सीएम के प्रति आभार जताने के साथ एम्स प्रबंधन का भी आभार जताया है।
एम्स के जनरल सर्जरी विभाग में 62 वर्षीय महिला गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। महिला को पैंक्रियाज के पेरिअम्पुलरी कार्सिनोमा की दिक्कत थी। मुख्यमंत्री राहत कोष से प्राप्त आर्थिक सहायता से पीड़ित का बेहद जटिल और जीवनरक्षक व्हिपल्स ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। सर्जरी से पहले मरीज की जांच मल्टीडिसिप्लिनरी टीम द्वारा की गई, जिसमें डॉ. सौरभ केडिया गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और डॉ. शशांक शेखर रेडियोथेरेपी विशेषज्ञ शामिल थे।
विस्तृत सीटी स्कैन, ब्लड जांच, कार्डियक और पल्मोनरी जांच के बाद रिपोर्ट न परीक्षण किया गया, और इसी आधार पर फिर बड़े ऑपरेशन को ग्राम रिपोर्ट के आधार पर ही तय किया गया कि ये ऑपरेशन डेफिनेटिव शल्यक्रिया के रूप में व्हिपल्स ऑपरेशन किया जाएगा। दरअसल, मरीज कई महीनों से पीलिया से जूझ रही थी। लगभग पांच महीने पहले एक निजी अस्पताल में बाइलरी स्टेंट डाला गया था, जिससे कुछ समय के लिए जॉन्डिस में राहत मिली, लेकिन पारिवारिक आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने की वजह से ऑपरेशन नहीं करवा पा रही थी।
दिक्कत बढ़ने के बाद मरीज एम्स गोरखपुर के सर्जिकल ओपीडी में पहुंची। प्रबंधन की तरफ से ही ऑपरेशन के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता लेने का सुझाव दिया।
स्वीकृति मिलने के बाद मरीज को भर्ती कर प्री-ऑपरेटिव तैयारी शुरू की गई और अंततः व्हिपल्स ऑपरेशन संपन्न किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज तेजी से स्वस्थ हो रही हैं और उनकी वर्तमान स्थिति संतोषजनक है। ईडी विभा दत्ता ने कहा कहा कि संस्थान में ऐसी सेवाओं का विस्तार अन्य जरूरतमंद मरीजों के लिए भी आशा और जीवनरक्षा का माध्यम बनेगा।
ऑपरेशन में सर्जिकल टीम में डॉ. धर्मेंद्र कुमार पिपल, सीनियर रेजिडेंट डॉ. अमोघ, अकादमिक जूनियर रेजिडेंट्स डॉ. स्वाति प्रसाद, डॉ. तनुश्री और डॉ. एलन फिलिप शामिल थे। एनेस्थीसिया टीम में डॉ. संतोष शर्मा, डॉ. सोनम पटेल, डॉ. भूपेंद्र, डॉ. सीमा यादव, डॉ. गणेश निम्जे, डॉ. रवि शंकर, डॉ अंकिता, डॉ प्रियंका, डॉ विजेता, डॉ. अतुल और डॉ. अरुंधति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
क्या होता है व्हिपल्स ऑपरेशन
व्हिपल्स ऑपरेशन को सर्जरी की सबसे कठिन और उपचार में उपयोगी माना जाता है। इसमें पैंक्रियाज के हिस्से के साथ पित्त की नली, डुओडेनम और पित्ताशय को निकाल कर पेट के अंदर नई एनास्टोमोसिस बनाई जाती है। यह ऑपरेशन बहुत नाजुक अंग क्षेत्र में होता है, जहां गंभीर रक्तवाहिकाएं और संरचनाएं बहुत पास रहती हैं। इस ऑपरेशन में अनुभवी सर्जन एवं एनेस्थीसिया का बेहद अहम किरदार होता है।