संतकबीरनगर में मंगलवार को आई रिपोर्ट में जिले में छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 11 लोग ठीक हुए है। इसके अलावा 1557 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 2937 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 40 संक्रमित की मौत हो चुकी है।
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि मंगलवार को छह लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमे खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में तीन, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में एक, सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में दो लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
पूर्व में पॉजिटिव मिले 11 लोग स्वस्थ्य हुए है। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2937 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 40 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 80 लोग एक्टिव है। 2817 लोग ठीक हो चुके है।
1557 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 3100 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो, वे खुद अपनी जांच करा लें।