फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: थाना और चौकियों पर जमे 55 कारखास पुलिसकर्मियों को किया गया लाइन हाजिर

Sat, 15 Jun 2024 03:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पुलिस की छवि को सुधारने और उसके कार्य में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से एसएसपी ने जिले के थानों और चौकियों पर लंबे समय से जमे 55 आरक्षियों एवं मुख्य आरक्षियों पर कार्रवाई करते हुए उनको पुलिस लाइन का रास्ता दिखा दिया है। ये पुलिसकर्मी थाने और चौकियाें पर लंबे समय से जमे होने के साथ कारखास बन कर जनहित के कार्य को प्रभावित कर रहे थे। एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से अगले एक घंटे में लाइन भेजने का निर्देश दिया वहीं किसी के अवकाश पर रहने पर तस्करा डालकर रिलीव करने का निर्देश दिया। जिससे की वह किसी प्रकार का बहाना न बना सकें।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने पुलिस की छवि सुधारने के उद्देश्य से लंबे समय से थाना और चौकियों पर जमे ऐसे पुलिसकर्मियों की गोपनीय जांच कराई जो अपने अधिकारी का कारखास बन कर जनहित के कार्य को प्रभावित कर रहे थे। रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने सभी को थाना और चौकियों से हटा कर लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन का रास्ता दिखा दिया। इसमें राजघाट थाने पर तैनात आरक्षी मनोज कुमार सिंह, विनोद कुमार, गोला थाने से मृत्युंजय यादव, ज्वाला सिंह, राम विलास यादव, बड़हलगंज से हीरा सिंह यादव, गोरखनाथ से राहुल यादव, संजय सिंह, जय प्रताप, चौरीचौरा से मिथलेश, विजय यादव, झंगहा से परशुराम मिश्रा, अजय सिंह, गीडा से धनंजय सिंह, सुनील यादव, नौसड़ चौकी से दीपक यादव, अतुल यादव, गुलरिहा से अनूप कुशवाहा, प्रवीन कुमार यादव, कैंपियरगंज से पुष्पेंद्र यादव, अनुराग यादव, पीपीगंज से आलोक रंजन, सहजनवां से शैलेश यादव, शिवम वर्मा, चिलुआताल से राघवेंद्र, अशोक, बांसगांव से राहुल गौतम, राजेश पाठक, हरनही चौकी से उमाशंकर यादव, कौड़ीराम चौकी से मनोज दूबे, गगहा से अभिषेक पांडेय, अजय नारायन सिंह, एम्स से अजय पटेल, नंदन कुमार शर्मा, सोनबरसा चौकी से पीयूष कुमार यादव, कलेक्ट्रेट चौकी से गोविंद कुमार, इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी से अरूण कुमार भारती, पैडलेगंज चौकी से मनोज कुमार, रेलवे चौकी से शिवम राय, रामगढ़ताल से उमेश कुमार, चंदन भारती, तिवारीपुर से धर्मवीर सिंह, मुलायम सिंह, अन्नू सिंह, नितेश यादव, चौकी करजहां से चंदन सिंह, अमन सिंह, कोतवाली से धनंजय यादव, गोविंद यादव, उरुवा बाजार से दीपक यादव, मोनू यादव, बेलघाट से संग्राम सिंह यादव, खजनी से प्रेम चंद्र वर्मा और शाहपुर थाने से अजय यादव शामिल हैं।
भ्रष्टाचार के आरोप पर निलंबन ही नहीं दर्ज होगा केस: एसएसपी
गोरखपुर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बृहस्पतिवार की रात क्राइम मीटिंग में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए मातहतों को सख्त निर्देश दिया। उन्होंने पूर्व में हुई कार्रवाई की नजीर देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त होने या थाना व चौकी पर किसी को प्रताड़ित करने की जानकारी होने पर निलंबन ही नहीं संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ केस भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन


एसएसपी ने अभी हाल ही में जगदीशपुर चौकी में एक व्यक्ति की पिटाई कर रुपये वसूलने वाले चौकी प्रभारी समेत दो सिपाहियों को निलंबित करने के साथ उनके खिलाफ भ्रष्टाचार समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस भी दर्ज कराया है। इसके अलावा चिड़ियाघर चौकी प्रभारी, मोतीराम अड्डा, मछलीगांव चौकी प्रभारी पर भी निलंबन की कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार करने और उसको छिपाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें