प्रधानमंत्री आवास योजना। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले में पांच हजार से ज्यादा लोगों की अपना मकान होने की आस जल्द पूरी हो सकती है। प्रदेश सरकार ने बजट में इसके लिए अच्छी खासी रकम आवंटित की है। सर्वे पूरा होने के साथ प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
गोरखपुर में प्रधानमंत्री आवास के करीब 5100 प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। सर्वे की प्रक्रिया चल रही है। इनमें से करीब 2500 प्रस्तावों के लिए सर्वे का काम पूरा हो चुका है।
बजट में प्रधानमंत्री आवास के लिए पर्याप्त रकम का प्रावधान होने के बाद इसमें और तेजी आने की संभावना है। अब तक गोरखपुर में 35 हजार से ज्यादा लोग इस योजना से लाभान्वित हो चुके हैं।
स्थान प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति
नगर निगम गोरखपुर 21633
नगर पंचायत बांसगांव 1678
नगर पंचायत सहजनवां 2378
नगर पंचायत मुंडेरा बाजार 887
नगर पंचायत गोला बाजार 2039
नगर पंचायत पीपीगंज 1499
नगर पंचायत पिपराइच 1253
नगर पंचायत उनवल 2334
नगर पंचायत बड़हलगंज 1554
कुल 35255