फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 500 क्विंटल मिलावटी पनीर बाजार में...खरीदारी करें तो जरा संभलकर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्क पाउडर में यूरिया, डिटर्जेंट मिलाकर बना रहे मिलावटी पनीर, होली में खपाने की तैयारी
विज्ञापन




खजनी, पिपराइच के साथ-साथ बिछिया व पादरी बाजार में धंधेबाज तैयार कर रहे पनीर







गोरखपुर। होली में डिमांड बढ़ी तो मिलावटी पनीर बनाने व बेचने वाले धंधेबाज भी सक्रिय हो गए हैं। मिल्क पाउडर में यूरिया और डिटर्जेंट मिलाकर नकली पनीर तैयार कर रहे हैं। बाजार में यह पनीर 280 से 300 रुपये किलो तक बेच रहे हैं। होली तक 500 क्विंटल से ज्यादा पनीर खपाने की तैयारी है। ऐसे में खरीदारी के समय सावधानी बरतने की जरूरत है। विशेषज्ञों का कहना है कि मिलावटी पनीर खाने से पाचन तंत्र खराब हो सकता है।



सूत्रों के मुताबिक, जिले के खजनी व पिपराइच में पनीर बनाने का कारखाना है, जहां होली में लगभग 150 क्विंटल तक मिलावटी पनीर मिल्क पाउडर से बनाकर देहात क्षेत्राें के साथ-साथ शहर में भी पहुंचाया जा रहा है। धंधेबाज रात में मिलावटी पनीर तैयार करते हैं और भोर में ही इसे ठिकाने लगा देते हैं। ज्यादातर दो पहिया वाहनों पर दूध वाले कंटेनर में पनीर रखकर बाजार में पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन




शुद्ध पनीर बेचने वाले कुछ व्यापारियों ने बताया कि जो पनीर बिकने से रह जाती है उसे धंधेबाज अगले दिन बेच दे रहे हैं। अगर पनीर में महक आ गई तो इसे मैस कर दोबारा बना दिया जाता है और धंधेबाज इसे तरोताजा बताकर बेच दे रहे हैं। शहर के बिछिया व पादरी बाजार के रिहायशी इलाकाें में भी पनीर बनाने का धंधा चल रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने पिछले साल बिछिया में पनीर बनाने का कारखाना पकड़ा था।



वहीं पनीर कारोबारी विकास गुप्ता ने बताया कि पैकेट वाला व शुद्ध पनीर 360 से 400 रुपये तक बेचा जा रहा है। 280 रुपये किलो पनीर में दूध से बना हो ही नहीं सकता है। यह लोगों काे समझना चाहिए।




ऐसे पहचानें



शुद्ध पनीर स्ट्रेचबल व मुलायम होता है। खराब पनीर तोड़ने पर तुरंत अलग हो जाता है। हाथ में रगड़ने पर तत्काल बिखर जाता है।







हो सकती है पेट की बीमारी व फूड पॉइजनिंग



जिला अस्पताल के डॉ. प्रशांत सिंह ने बताया कि मिलावटी व खराब पनीर खाने से पेट में ऐंठन, उल्टी, दस्त, त्वचा पर चकत्ते, फूड पॉइजनिंग और लिवर व किडनी को गंभीर नुकसान हो सकता है। इसमें मौजूद डिटर्जेंट, यूरिया या फॉर्मेलिन जैसे रसायन कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां पैदा कर सकते हैं और बच्चों में हार्मोनल असंतुलन का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन






मिलावटी पनीर के धंधेबाजी के खिलाफ अभियान लगातार चल रहा है। खजनी में रविवार को पनीर का सैंपल लिया गया है। सोमवार को भी मिलावटी पनीर पर सहजनवां में कार्रवाई हुई है। खराब क्वालिटी का पनीर नष्ट कराया गया है।



- डॉ. सुधीर कुमार सिंह, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें