फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में बैंककर्मी समेत 50 नए मिले कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 453

Thu, 17 Sep 2020 05:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
Covid 19 - फोटो : PTI
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में बैंककर्मी समेत जिले में 50 कोरोना संक्रमित पाए गए। बृहस्पतिवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


जिले में अब तक 2832 कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। चार मरीज बृहस्पतिवार को स्वस्थ हुआ जबकि अब तक 2352 लोग कोरोना से निजात पा चुके हैं। 453 लोगों का इलाज चल रहा है और संक्रमण से अब तक 27 लोगों की मौत हुई है।

जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक सर्वाधिक 18 मरीज डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए।
विज्ञापन


इनमें तुरकौलिया तिवारी गांव में 10 मरीज, डुमरियागंज में एक, बेवां  हुसैन गांव में चार, कठौतिया, भटगवां और बेवां गांव में एक-एक संक्रमित मिले। नौगढ़ ब्लॉक के तेतरी बाजार में दो संक्रमित मिले। वहीं एसबीआई, भीमापार, रामनगर, मुडिला नानकार, गंगाराम महदेवा, बिलहइया, एसडीएम आवास, त्रिलोकी बाजार में एक-एक संक्रमित मिले।

बर्डपुर के शंकरपुर, महजिदिया, गौसाईगंज, बर्डपुर बाजार, मोहनाजोत गांव में एक-एक संक्रमित मिले। बांसी के शास्त्रीनगर में दो, अकबरनगर और गुलढ़िया गांव में एक-एक संक्रमित मिले और झुंगहवा में दो संक्रमित मिले हैं।

बढ़नी के झुंगहवा गांव में दो जोगिया ब्लॉक के बुधनिया और जोगिया गांव में एक-एक संक्रमित मिले। इटवा के परसा, खेसरहा के सकारपार, लोटन के बंगवा पड़ियान गांव में एक-एक संक्रमित मिले। मिठवल ब्लॉक के गौरा बाजार में दो, गोर्वा पाकर गांव में एक संक्रमित मिले।

शोहरतगढ़ के गड़ाकुल, अगया और वार्ड नंबर पांच में एक-एक संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 50 संक्रमित मिले हैं, उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें