फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सात महीने में बढ़े 49,862 मतदाता पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ज्यादा

Tue, 17 Nov 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद जारी अंतिम मतदाता सूची से अब तक जिले में 49,862 मतदाता बढ़ गए हैं। 10 अप्रैल 2026 को जारी एसआईआर की अंतिम सूची में जिले की नौ विधानसभा सीटों पर 32 लाख 45 हजार 441 मतदाता थे।
विज्ञापन

वहीं, 16 नवंबर के ताजा आंकड़ों में यह संख्या बढ़कर 32 लाख 95 हजार 303 हो गई है। सात महीने में मतदाताओं की संख्या में करीब 1.54 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
इस दौरान पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या में अधिक इजाफा हुआ है। अप्रैल में 17 लाख 73 हजार 929 पुरुष और 14 लाख 71 हजार 316 महिला मतदाता थीं। अब पुरुष मतदाताओं की संख्या 17 लाख 93 हजार 315 और महिलाओं की 15 लाख एक हजार 804 हो गई है। यानी पुरुष मतदाताओं में 19,386 और महिला मतदाताओं में 30,488 की वृद्धि हुई है। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 196 से घटकर 184 रह गई है।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्रों के आंकड़ों पर नजर डालें तो चिल्लूपार में सबसे अधिक 8,121 मतदाता बढ़े हैं। यहां अप्रैल में 3,77,961 मतदाता थे, जो अब बढ़कर 3,86,082 हो गए हैं। गोरखपुर शहर में 7,475 और खजनी में 6,860 मतदाताओं का इजाफा हुआ है। गोरखपुर ग्रामीण में 5,733 और पिपराइच में 5,612 नए मतदाता जुड़े हैं। वहीं, सहजनवां में 4,392, चौरीचौरा में 4,030, कैंपियरगंज में 4,019 और बांसगांव में 3,620 मतदाता बढ़े हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें