फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट काम करने वाले 49 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट काम के लिए चुने गए 49 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। पुलिस लाइंस स्थित क्वार्टर गार्ड के सामने सुबह नौ बजे से सोशल डिस्टेंस का पालन कर एसएसपी ध्वजारोहण करेंगे। इसी दौरान सम्मान समारोह भी होगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, ध्वजारोहण के बाद एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता द्वारा गोरखनाथ मंदिर सुरक्षा में लगे मुख्य आरक्षी श्रीराम पांडेय को गोल्ड मेडल और एसएसपी के रीडर इंस्पेक्टर सुनील राय व विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी विंध्याचल शुक्ल को सिल्वर मेडल से नवाजा जाएगा।
वहीं एसएसपी कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर बसंत कुमार दूबे को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न से सम्मानित करेंगे। इसके अलावा जनवरी माह में लगे कुंभ मेले में प्रयागराज में ड्यूटी कर के आए 45 पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री की तरफ से मिले मेडल और प्रशस्ति पत्र को एसएसपी द्वारा प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें