फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज में 47 लोग मिले कोरोना संक्रमित, दो हुए स्वस्थ्य

Tue, 22 Sep 2020 06:04 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
Corona testing - फोटो : PTI
विज्ञापन
महराजगंज जिले में कोरोना पाजिटीव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को 47 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं कोरोना से दो लोग ठीक हुए हैं। अब तक जिले में कोरोना के कुल 4807 केस हुए हैं। जिसमें कोरोना के सक्रिय मामले 3794 हैं। अबतक 992 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं।
विज्ञापन


कोरोना से अबतक 66 लोगों की मृत्यु हुई है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि जिले के लक्ष्मीपुर ब्लाक में कुल 2, सदर में 12, नौतनवां में 12, पनियरा में 2, परतावल में 2, फरेंदा में 11, सिसवां में 4, अदर स्थानों पर जांच में दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

4803 लोग होम आईसोलेसन में हैं। उन्होंने बताया कि सभी मरीजों का बेहत ढंग से इलाज चल रहा है। जांच के लिए जगह जगह कैंप लगाया जा रहा है। जिससे अधिक से अधिक लोगों की जांच की जा सके।
विज्ञापन


स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में चर्चा की गई
डीएम डॉ. उज्जवल कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें कोरोना के तहत किए जा रहे जांच व स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में चर्चा की गई। उन्होंने कोविड अस्पतालों की प्रगति, सैम्पलिंग, रिस्पांस टीम के कार्यो की गहनता से समीक्षा की।

उन्होंने स्वास्थ्य टीम को शिथिलता न बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समय से कंट्रेक्ट ट्रेस करते रहे। जिससे संक्रमण पर नियंत्रण लगाया जा सके। टीम सर्तकता के साथ कार्य करें। इस मौके पर सीडीओ पवन अग्रवाल, सीएमओ डॉ. अशोक कुुमार श्रीवास्तव, सीएमए डॉ. एके राय, डिप्टी सीएमओ डॉ. आईए अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें