फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दीक्षांत में दिए जाएंगे 46 स्वर्ण पदक, 1482 को मिलेगी डिग्री

Thu, 23 Jul 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति की बुधवार को हुई बैठक में 11वें दीक्षांत समारोह के लिए 46 स्वर्ण पदकों और 1482 डिग्रियों के वितरण को मंजूरी दी गई। साथ ही परीक्षाओं में अनुचित साधनों (यूएफएम) के मामलों पर और सख्ती बरतने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की विषम एवं सम सेमेस्टर परीक्षाओं, घोषित परीक्षा परिणामों, उनके विश्लेषण व विभागों की एक्शन टेकन रिपोर्ट को अनुमोदित किया गया।
समिति ने परीक्षा के दौरान मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लाने व शरीर पर लिखकर नकल करने जैसे मामलों में कड़ी कार्रवाई के लिए नए दिशा-निर्देश जारी करने पर भी सहमति जताई। इसके अलावा पीएचडी अधिसूचना जारी करने व बीबीए और बीटेक विद्यार्थियों के अंकपत्र एवं डिग्री प्रारूप को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में कुल 46 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें तीन कुलाधिपति, 20 कुलपति और 23 प्रायोजित पदक शामिल हैं। पदक विजेताओं में आठ छात्र और 12 छात्राएं शामिल हैं।
समारोह में एक मानद उपाधि (ऑनोरिस कॉजा) एचपीसीएल के निदेशक विकास कौशल को प्रदान की जाएगी। इसके अलावा 1058 बीटेक, 55 बीफार्म, 64 बीबीए, 73 एमटेक, 51 एमएससी, 75 एमसीए, 71 एमबीए और 34 पीएचडी सहित कुल 1482 डिग्रियां वितरित की जाएंगी।
समिति ने दीक्षांत से पहले जिन शोधार्थियों का पीएचडी वायवा पूरा हो जाएगा, उन्हें भी उपाधि सूची में शामिल करने पर सहमति व्यक्त की। बैठक कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें