सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के रामपुर रकबा निवासी कमलेश विश्वकर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका एचडीएफसी बैंक में खाता है। आरोप है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनका मोबाइल फोन हैक कर सेविंग खाते से चार लाख बावन हजार रुपये की निकासी कर ली। पीड़ित को जब खाते से पैसे निकलने की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान बैंक रिकॉर्ड और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद