फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में कोरोना के 44 नए मरीज मिले, सतर्कता बढ़ाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर में कोरोना के 44 नए मरीज मिले, सतर्कता बढ़ाई गई
विज्ञापन

गोरखपुर। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के 44 नए मरीज मिले हैं। जबकि नमूनों की जांच में 1284 निगेटिव पाए गए। अब जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 19676 हो गई है। जबकि 315 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 18980 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 381 मरीजों का इलाज चल रहा है।
पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या घट रही थी, लेकिन पिछले दो दिनों से एक बार फिर संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। विभाग ने मामले में सतर्कता बढ़ा दी है। छठ को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को सतर्क किया गया है। वहीं, 44 नए संक्रमितों से 15 शहरी क्षेत्र में पाए गए हैं।
विज्ञापन

बाहर से आने वालों से दूरी बनाएं रखें
सीएमओ ने कहा कि जिले में कोरोना समाप्त होने के कगार पर है, लेकिन दिल्ली में दूसरी लहर आ चुकी है। इसकी चपेट में एनसीआर व मेरठ भी आ चुके हैं। छठ पर इन जगहों से बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है। यदि कोई संक्रमित आया तो भीड़ में कइयों को संक्रमित कर सकता है। इसलिए एहतियात के तौर पर शारीरिक दूरी बनाए रखना बहुत जरूरी है। घर में लोग बाहर से आने वालों से दूरी बनाए रखें।
खुलेंगे कोविड लेवल वन व टू अस्पताल
कोविड लेवल वन व टू अस्पताल बंद हो चुके हैं। अब इन्हें नए सिरे से खोलने की तैयारी चल रही है, ताकि संक्रमण बढ़ने पर कोई दिक्कत न आए। साफ-सफाई भी शुरू हो गई हैं। वेंटिलेटर चेक किए जा रहे हैं और बेड को दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन

चार जगहों पर कोरोना जांच के लिए कैंप
छठ पर्व पर जिले के बाहर से आने वाले लोगों की जांच के लिए चार जगहों पर अतिरिक्त कैंप लगाए गए हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, बीआरडी मेडिकल कॉलेज व एयरपोर्ट पर कैंप लगाकर एंटीजन किट से जांच की जा रही है। यात्रियों की जांच की जाएगी। जिसे भी बुखार या अन्य बीमारी होगी, उनके रीयल टाइम पालिमर चेन रियेक्शन (आरटीपीसआर) जांच के लिए नमूने लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें