फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय का 43वां दीक्षांत समारोह 30 अगस्त को

Sun, 19 May 2024 04:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- विश्वविद्यालय ने डेट फाइनल कर राजभवन को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन


- कुलपति ने जुलाई तक सभी परीक्षा परिणाम जारी करने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय अपना 43वां दीक्षांत समारोह 30 अगस्त को कराने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर राजभवन को स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इसकी तैयारियों के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
42वें दीक्षांत में अधूरे परिणाम की वजह से केवल स्नातक के टॉपरों को ही पदक दिया गया था। परास्नातक के टॉपरों को स्थापना दिवस के दिन पदक दिया गया। इस बर ऐसी समस्या न आए, इसके लिए कुलपति ने जून के अंत तक सत्र 2023-24 के सभी परीक्षा परिणाम जारी करने और जुलाई में सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों का अंकपत्र और डिग्री तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसमें अगस्त की शुरुआत में टाॅपरों की अंतरिम सूची को जारी कर आपत्ति मांग ली जाए। विश्वविद्यालय इस बार स्थापना का डायमंड जुबिली वर्ष मना रहा है, इसलिए दीक्षांत समारोह को भी ऐतिहासिक तरीके से मनाने की योजना है।
विज्ञापन

-
30 जुलाई तक प्रवेश पूरा
विश्वविद्यालय में 11 जुलाई से नया सत्र शुरू होगा। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने निर्देश दिए हैं कि 30 जुलाई तक हर हाल में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाए। ताकि इसके बाद दीक्षांत समारोह को भव्य तरीके से मनाने में कोई कमी न रहे।
-
दीक्षा भवन का होगा रेनोवेशन
विश्वविद्यालय ने डायमंड जुबिली कार्यक्रम के लिए दीक्षा भवन के पुनरुद्धार की योजना बनाई है। यह कार्य पीएम उषा से मिली 100 करोड़ रुपये की धनराशि के अंश से संपन्न किया जाएगा। रेनोवेशन का कार्य दीक्षा समारोह के तत्काल बाद शुरू हो जाएगा, ताकि डायमंड जुबिली मनाने के समय तक यह तैयार हो सके।
विज्ञापन

-
कोट...
30 अगस्त काे विश्वविद्यालय का 43वां दीक्षांत समारोह संपन्न कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसका प्रस्ताव स्वीकृति के लिए राजभवन भेज दिया गया है। जून तक सभी परीक्षा परिणाम जारी करने और उसके बाद तत्काल अंकपत्र व डिग्री कराने के निर्देश परीक्षा विभाग को दे दिए गए हैं।
प्रो. पूनम टंडन, कुलपति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें