फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 40.41 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 40 लाख 41 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर अपराध थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के अस्करगंज वार्ड नंबर 68 निवासी अयाजुद्दीन खान के फेसबुक अकाउंट पर ट्रेडिंग से संबंधित एक विज्ञापन आया। विज्ञापन पर क्लिक करते ही उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप ''''एमके फायर्स सिक्याकरिटीज ग्रुप'''' से जोड़ दिया गया। आरोप है कि इस ग्रुप का संचालन निशा मिश्रा नामक महिला कर रही थी। ग्रुप में प्रतिदिन 15 से 20 प्रतिशत तक मुनाफा होने का दावा करते हुए शेयर ट्रेडिंग के लिए लोगों को आकर्षित किया जा रहा था।
पीड़ित का आरोप है कि ठगों ने विभिन्न लिंक और एप के माध्यम से ट्रेडिंग कराई और चैट के जरिये लगातार निवेश बढ़ाने का दबाव बनाया। झांसे में आकर अयाजुद्दीन ने 16 दिसंबर 2025 से छह जनवरी 2026 के बीच अलग-अलग खातों में कुल 40,41,000 रुपये जमा कर दिए। एप पर मुनाफा दिखने के बाद जब उन्होंने राशि निकालने का अनुरोध किया, तो ठगों ने लाभ की रकम का 20 प्रतिशत अतिरिक्त भुगतान करने की मांग कर दी।
विज्ञापन

इस पर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने 15 जनवरी को साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाना प्रभारी राशिद खान ने बताया कि अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और लेनदेन से जुड़े खातों व डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें