फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पांच उपकेंद्रों के 40 हजार घरों को मिलेगी बेहतर बिजली

Wed, 17 Jan 2024 04:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी में निर्बाध आपूर्ति को देखते हुए विद्युत माध्यमिक कार्यखंड बना रही है अतिरिक्त लाइन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। ग्रामीण क्षेत्र के पांच बिजली घरों से जुड़े सैकड़ों गांवों के करीब 40 हजार परिवारों को निर्बाध बिजली आपूर्ति की कवायद बिजली निगम ने शुरु कर दी है। अतिरिक्त बिजिनेस प्लान के तहत चयनित पांच बिजली घरों को डबल स्रोत से वैकल्पिक लाइन खींचकर आपूर्ति दी जाएगी। इसका फायदा होगा कि एक लाइन में खराबी आने पर दूसरी लाइन से आपूर्ति मिलने लगेंगी। विद्युत माध्यमिक कार्यखंड ने करीब एक करोड़ से नई एचटी लाइन बनाने का काम शुरू करा दिया है।
माध्यमिक कार्यखंड के मुताबिक, पावर कारपोरेशन ने अतिरिक्त बिजिनेस प्लान के तहत बिजली घरों के लिए वैकल्पिक लाइन बनाने के निर्देश दिए हैं। अभियंताओं के मुताबिक पाली व घघसरा बिजली घर की अतिरिक्त एचटी लाइन बनाने का काम चल रहा है। इसके साथ ही जुड़ियान बिजली घर की अतिरिक्त लाइन बनाने का काम करीब पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

इसी तरह चौरीचौरा क्षेत्र के जगदीशपुर, सरैया व नैयापार बिजली घर की अतिरिक्त एचटी लाइन बनाने काम चल रहा है। अभियंताओं का कहना है कि किसी भी बिजली घर की मुख्य एचटी लाइन में फाल्ट आने पर दूसरी लाइन से तीनों बिजली घरों को आपूर्ति दी जा सकेगी।
विज्ञापन

कोट
ग्रामीण क्षेत्र के चौरीचौरा के जगदीशपुर, सरैया, नैयापार, घघसरा और जुड़ियान बिजली उपकेंद्र तक अतिरिक्त लाइन की व्यवस्था की जा रही। काम तेजी से शुरू हो गया है। गर्मी के पहले इन लाइनों को बनाकर तैयार कर दिया जाएगा। इससे बिजली आपूर्ति की दिक्कत नहीं रहेगी।
- विपिन सिंह, एसडीओ विद्युत माध्यमिक कार्यखंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें