फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में 3900 प्रतिमाएं स्थापित, नहीं किए इंतजाम; दशहरा तक झेलिए जाम

Sat, 21 Oct 2023 12:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर शहर के खोराबार थाना क्षेत्र में इस बार सर्वाधिक 151 प्रतिमा स्थापित हैं, जबकि कैंट में सबसे कम 60। सिटी इलाके में कुल 948, नार्थ में 1545 और साउथ एरिया में 1424 प्रतिमाएं स्थापित हुई हैं। इसके साथ ही जिले में 40 जगहों पर रामलीला का मंचन हो रहा है, जहां पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर में दुर्गा पंडाल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के दशहरा में सड़कों पर पंडाल की वजह से जाम लगना तय है। शहर में तो वाहन लेकर निकलना मुश्किल ही होगा, क्योंकि कोई ऐसी गली या चौराहा नहीं है, जहां पर मूर्ति स्थापित नहीं की गई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, जिले में 3900 से अधिक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। अब पंडाल के आसपास श्रद्धालुओं के भीड़ के अलावा अस्थायी दुकानें भी लगती हैं, जिस वजह से जाम की स्थिति उत्पन्न होनी तय है। ट्रैफिक पुलिस ने अब तक इसका खास हल भी नहीं ढूंढा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दुर्गा प्रतिमाओं का पट सप्तमी को खुल जाता है, इसके बाद से ही लोग परिवार के साथ घूमने निकलते हैं। अष्टमी और नवमी को यह भीड़ बढ़ जाती है। दुर्गाबाड़ी के पास सिंगल रोड है, यहां पर दर्शन के लिए जाने की सबकी कोशिश होती है। दूसरे यहां पर खानपान और खिलौने के दुकानें भी लगती हैं, जिस वजह से जाम की स्थिति होती है।

इसके अलावा असुरन चौक पर ही दो पंडाल स्थापित किए गए हैं। इसी रास्ते लोग मेडिकल काॅलेज और बौलिया कॉलोनी में स्थापित प्रतिमा देखने को जाते हैं। धर्मशाला में भी सड़क पर ही पंडाल लगा है। यह सिर्फ कुछ उदाहरण हैं। इसी तरह मोहद्दीपुर, कूड़ाघाट, रुस्तमपुर जैसे कई महत्वपूर्ण मार्ग हैं, जहां पर प्रतिमाएं स्थापित हैं और भीड़ की वजह जाम लगना तय है। ऐसे में इस रोड से गुजरना मुश्किल होगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: छात्रा से युवक ने की छेड़खानी, फोटो एडिट कर किया वायरल

प्रमुख पंडालों के पास नहीं है पार्किंग

शहर के कालाबड़ी, हांसूपुर, अलहदादपुर जैसे कई ऐसे प्रमुख मूर्ति स्थापना वाली जगह हैं, जहां पर पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां पर आने वाले श्रद्धालु वाहन को सड़क पर ही खड़ा कर दर्शन करना चाहते हैं और फिर यही जाम की वजह बनती है। यहां पर सड़क भी चौड़ी नहीं हैं।

दरोगा को बनाया गया नोडल
थानों पर दरोगा रैंक के पुलिसकर्मी को नोडल बनाया गया है। कितनी मूर्तियां बिकीं और कितने की अनुमति है। नोडल अफसर यह सुनिश्चित करेंगे कि बिना अनुमति के प्रतिमाएं स्थापित न होने पाए। साथ ही इस बार यह भी जानकारी जुटाई जा रही है कि मूर्तिकारों ने कितनी प्रतिमाएं उस थाना क्षेत्र, कितनी दूसरे थाना क्षेत्र व कितनी गैर जनपद भेजी हैं। मूर्तिकारों, आयोजकों और डीजे संचालकों से अलग-अलग बैठक की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर से हवाला की रकम पहुंचाई जाती है नेपाल, पकड़े गए दो बदमाश
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि गोरखपुर शहर में प्रतिमाओं के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को जाम में न फंसना पड़े इसके लिए एसपी ट्रैफिक को जाम की समीक्षा करने का आदेश दिया गया है। ताकि, इस पर कार्रवाई की जा सके और लोगों को जाम से परेशान न होना पड़ा। आम राहगीरों का भी ख्याल रखा जाएगा। किसी भी रोड को बंद नहीं किया जाएगा। वैकल्पिक मार्ग से गुजारा जाएगा। बड़े वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। पूरी प्लानिंग की जा रही है। इसे अष्टमी से लागू कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: सीलिंग की जमीन का बैनामा करने वाला सब रजिस्ट्रार गिरफ्तार, सामने आया ठगी का नेटवर्क

शहर में 948 और देहात में तीन हजार से ज्यादा प्रतिमाएं
शहर के खोराबार थाना क्षेत्र में इस बार सर्वाधिक 151 प्रतिमा स्थापित हैं, जबकि कैंट में सबसे कम 60। सिटी इलाके में कुल 948, नार्थ में 1545 और साउथ एरिया में 1424 प्रतिमाएं स्थापित हुई हैं। इसके साथ ही जिले में 40 जगहों पर रामलीला का मंचन हो रहा है, जहां पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। सभी थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम पैदल गश्त भी कर रही है।

शहर इलाके में स्थापित प्रतिमाएं
 
थाना प्रतिमा की संख्या
कोतवाली 87
राजघाट 119
तिवारीपुर 92
कैंट 60
खोराबार 151
रामगढ़ताल 128
एम्स 111
गोरखनाथ 92
शाहपुर 108
टोटल 948
साउथ एरिया में 1424
नॉर्थ एरिया में 1545
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें