फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में मिले 39 नए कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीज हुए 395

Sat, 14 Nov 2020 10:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
Covid 19 - फोटो : PTI
विज्ञापन
गोरखपुर कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार कमी जारी है। शुक्रवार को 24 घंटे में केवल 39 नए मरीज मिले हैं। राहत की बात यह है कि पिछले पांच दिनों से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। जिले में संक्रमितों की संख्या अब 19482 हो गई है। इनमें 315 की मौत हो चुकी है। 18772 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि एक्टिव केस 395 रह गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नवंबर माह में मरीजों की संख्या बढ़ी नहीं है। आंकड़े 50 से नीचे आ चुके हैं। शहर में शुक्रवार को सिर्फ 17 नए मरीज मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्र में भी 17 नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पांच मरीज और मिले हैं।

शहर में नए संक्रमितों में बिछिया, फर्टिलाइजर, सूरजकुंड, पैडलेगंज, बीआरडी मेडिकल कॉलेज और राजेंद्रनगर के मरीज शामिल हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमण की रफ्तार कम हुई है, लेकिन त्योहारों में भीड़भाड़ को देखते हुए लोग अतिरिक्त सतर्कता बरतें। मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल जरूर करें। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें