फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में 37 नए मिले पॉजिटिव मरीज, 41 लोगों ने कोरोना को हराया

Wed, 11 Nov 2020 09:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। बुधवार को 24 घंटे में जहां 37 नए मरीज मिले हैं। वहीं, 41 मरीज ठीक हुए है। खास बात यह है कि लगातार दूसरे दिन भी एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

विज्ञापन


जिले में संक्रमितों की संख्या 19407 पहुंच गई है। इनमें 315 की मौत हो चुकी है। 18673 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि एक्टिव केस 419 रह गए हैं।  

जानकारी के मुताबिक नवंबर माह में मरीजों की संख्या बेहद कम होती जा रही है। आंकड़ा 50 से नीचे आ चुका है। यही वजह है कि विभाग ने राहत की सांस ली है। शहर की बात करें तो केवल 16 नए मरीज मिले हैं।

इनमें शाहपुर तीन, कैंट, गोरखनाथ में चार-चार, राजघाट, कोतवाली में दो-दो और रामगढ़ताल में एक मरीज मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्र की बात करें तो केवल 15 नए मरीज मिले हैं। इनमें ब्रह्मपुर, भटहट, सजहजनवां में एक-एक, खजनी और पिपराइच में दो-दो, चरगांवा में आठ मरीज मिले हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा अलग-अलग थाना क्षेत्रों के छह मरीज और मिले हैं। संक्रमितों में बंसतपुर में एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं। इनमें आठ साल का एक मासूम बालक भी पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कराई जा रही है। संक्रमण की रफ्तार काफी कम हो गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें