फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खड़ंजा मरम्मत कराए बिना निकाल लिए 35 हजार

Wed, 03 May 2023 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीओ ने बीडीओ से कराई जांच तो हुई पुष्टि
विज्ञापन

सहज़नवां ब्लाॅक के बरौली गांव का मामला
हरपुर बुदहट। सहजनवां ब्लाॅक के बरौली गांव में खड़ंजा मरम्मत कराए बिना मद में 35 हजार रुपये खाते से निकाल लेने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर डीडीओ ने बीडीओ से मामले की जांच कराई तो पुष्टि हुई। हालांकि शिकायत कर्ता जांच से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं।
जानकारी के मुताबिक, बरौली गांव के अमरजीत ने बीते अप्रैल माह में मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई कि गांव में वित्तीय वर्ष 2022-23 में राज्य वित्त और 15वें वित्त से कराए गए कार्यों में अनियमितता की गई है। उन्होंने गाव में खड़ंजा मरम्मत, अंडर ग्राउंड नाली, इंटरलॉकिंग सहित पांच कार्यों की जांच कराने की मांग की थी। इसपर डीडीओ संदीप सिंह ने सहजनवां बीडीओ रमेश शुक्ला से गांव में जाकर स्थलीय जांच कराई तो बाबूराम के घर से मुख्य सड़क तक खड़ंजा की मरम्मत कराए बिना ही उस पर 35140 रुपये निकाले जाने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता अमरजीत ने कहा कि जांच के दौरान उन्हें नहीं बुलाया गया। सिर्फ दो कार्यों की जानकारी दी गई। शिकायतकर्ता ने कहा कि वह जांच रिपोर्ट से सहमत नहीं है। उन्होंने पुनः शिकायत की बात कही है। उधर, जिला विकास अधिकारी संदीप सिंह ने कहा कि इस मामले को अब वह खुद देखेंगे और विधि सम्मति कार्यवाही करेंगे। आईजीआरएस का सही से निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें