फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, अफसरों के तबादले की मांग

Wed, 03 May 2023 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
कैंपियरगंज में प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
विज्ञापन
कैंपियरगंज में अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी
विज्ञापन

कैपियरगंज। तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी है। मंगलवार को अधिकारियों ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर तहसील प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के तबादले की मांग की। अधिवक्ताओं ने कहा कि इन सभी अधिकारियों के स्थानांतरण तक आंदोलन जारी रहेगा। उधर, न्यायालय में तहसीलदार ने न्यायिक कार्य किया और एक मामले में स्थगन आदेश भी दिए।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र नारायण यादव व मंत्री कमलेश कुमार ने कहा कि आंदोलन नियम व प्रक्रिया विरुद्ध आदेश व भ्रष्टाचार के विरुद्ध है। जिले के सभी बार एसोसिएशन को पत्र भेजकर सहयोग मांगा गया है। राजस्व परिषद को शिकायती पत्र भेजकर एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रभात यादव, गोविंद शरण पाठक, जयहिंद, गोपाल जायसवाल, श्याम, सुधीर चतुर्वेदी, श्रवण त्रिपाठी, सुनील मिश्रा, सरोज सहानी, रामप्रसाद गुप्ता, जैनुल आब्दीन, संजय सहानी, रामपाल, राकेश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें