बस्ती में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 35 नए संक्रमित पाए गए हैं। जिले अब कुल संख्या 2930 हो गई है।
सोमवार को कोरोना संक्रमण से मौत नहीं हुई इसके चलते मृतकों की संख्या 60 ही है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 377 बताई गई है। 33 पॉजिटिव की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस प्रकार अब तक कुल 2493 संक्रमित ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। उक्त की पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।
डीएम ने बताया कि जिले से अब तक 93689 लोगों श्वाब जांच के लिए भेजा जा चुका है। इसमें 92275 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 89284 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है, जबकि 2930 पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।
प्रशासन को अब भी 1414 के रिपोर्ट का इंतजार है। जबकि 1292 का नमूना भेजा गया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिले में डीएम ने 180 स्थान को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। इसमें सदर तहसील में 92, हर्रैया में 46, भानपुर में 22 व रुधौली में 20 कंटेनमेंट जोन है। यहां आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित है।