फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में मिले 35 नए कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 290

Mon, 24 Aug 2020 07:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI
विज्ञापन

बस्ती जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई जांच रिपोर्ट में 35 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इन्हें लेवल-वन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 2070 हो गई है। तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 54 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। अब तक कुल 1730 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि वर्तमान में 290 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अत तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
जिले में आए दिन कोई न कोई पॉजिटिव मिल रहा है। इसके बावजूद लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं। सड़कों पर बिना मास्क और सामाजिक दूरी का पालन न करते हुए दिख जाते हैं। हालांकि पुलिस लगातार बिना मास्क वालों का चालान कर रही है। फिर भी लोग सुुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि जो लोग छूट का नाजायज फायदा उठाते हैं। आने वाले दिनों में उनसे सख्ती से निपटने की तैयारी की जा रही है। बताया कि कोरोना के मामले मिलने के बाद 183 जगहों को कंटेंमेंट जोन घोषित किया गया है। इसमें सदर तहसील में 113, हर्रैया में 45, भानपुर में 17 व रुधौली में  आठ कंटेंमेंट जोन बनाए गए हैं। इन क्षेत्रों में आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित है। अब तक 57662 लोगों के नमूने जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजे जा चुके हैं।

इनमें से 56727 की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है। 54586 लोग निगेटिव पाए गए हैं। 935 लोगों के नमूने की जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। डीएम के मुताबिक कंटेंमेंट जोन में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें