फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 बूथों पर पहुंची वैक्सीन आज 3476 फ्रंटलाइन वर्करों को लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
3476 फ्रंटलाइन वर्करों को आज लगेगा टीका
विज्ञापन

गोरखपुर। जिले में सोमवार को 3476 फ्रंटलाइन वर्करों को कोविड का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए 32 बूथ बनाए गए हैं। रविवार को सभी कोल्ड चेन प्वाइंट पर वैक्सीन भेजवा दी गई है।
जानकारी के मुताबिक जिले में करीब 20 हजार फ्रंटलाइन वर्करों की सूची बनाई गई है। इनके लिए दूसरे चरण के चार चक्रों में 16 हजार फ्रंटलाइन वर्करों को टीकाकरण के लिए बुलाया गया था। इसमें करीब 10 हजार को अब तक कोविड का टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

बचे हुए हुए फ्रंटलाइन वर्करों के लिए मॉपअप राउंड चलाया जा रहा है। इसमें 3476 फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन लगेगी। इनमें पुलिस के साथ ही पंचायत विभाग के कर्मचारी भी शामिल हैं। इन कर्मियों को कोविन पोर्टल के जरिए मैसेज भी भेजा चुका है।
दूसरे चरण की शुरुआत पांच फरवरी से हुई है
जिले में पांच फरवरी से दूसरे चरण की शुरुआत हुई है। इसमें केवल फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाया जा रहा है। पुलिस विभाग के अलावा पंचायत, नगर निगम और राजस्व विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। अब तक चार चक्रों में टीकाकरण हो चुका है।
तीसरे चरण की तैयारी शुरू, बनेंगे 400 बूथ
स्वास्थ्य विभाग ने दूसरा चरण पूरा होने के साथ ही तीसरे चरण की तैयारी भी शुरू कर दी है। तीसरे चरण में करीब आठ लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए रोजाना 400 बूथों को बनाए जाने की योजना है।
विज्ञापन

इसे लेकर रविवार को शासन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा भी की है। टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि यह सबसे बड़ा राउंड होगा। ऐसे में इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है। इससे आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया है। उम्मीद है कि लाभार्थियों का चयन वोटर लिस्ट के आधार पर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें