जिला कारागार में 1050 बंदियों की ही क्षमता है। वर्तमान में जेल में 2350 बंदी, कैदी हैं। इनमें 450 सजायाफ्ता भी शामिल हैं। ऐसे में बंदियों की रात परेशानी में गुजर रही है। इससे निजात पाने के लिए शासन ने ऐसे कैदियों की सूची मांगी थी जिन्हें सजा मिल चुकी है और उन पर कोई अन्य मुकदमा विचाराधीन नहीं है।
गोरखपुर जिला कारागार पर बंदियों का भार कम करने के लिए 327 सजायाफ्ता कैदियों को मऊ जेल भेजा जाएगा। जेल प्रशासन की रिपोर्ट पर प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया है। सरकार से आदेश आने के बाद बंदियों को वहां भेजने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जिला कारागार में 1050 बंदियों की ही क्षमता है। वर्तमान में जेल में 2350 बंदी, कैदी हैं। इनमें 450 सजायाफ्ता भी शामिल हैं। ऐसे में बंदियों की रात परेशानी में गुजर रही है।
इससे निजात पाने के लिए शासन ने ऐसे कैदियों की सूची मांगी थी जिन्हें सजा मिल चुकी है और उन पर कोई अन्य मुकदमा विचाराधीन नहीं है। ऐसे 327 बंदियों के नाम जेल प्रशासन ने शासन को भेजा था जिन्हें मऊ जेल भेजने का आदेश मिला है।