फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तस्करी को जा रहे ट्रक में लदे 31 गोवंशीय पशु बरामद, तस्कर फरार

Fri, 09 Oct 2020 08:23 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।

सार

  • ट्रक में ठूंस कर लादे गए पशुओं में तीन की हो चुकी थी मौत
  • अज्ञात तस्करों पर केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। मगहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को मलोरना मोड़ के पास से तस्करी के लिए जा रहे ट्रक में लदे 31 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया। जबकि तस्कर भागने में सफल हो गए।

विज्ञापन


ट्रक में ठूंस कर लादे गए पशुओं में तीन की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने गोवंशीय पशुओं को मगहर चौकी पर उतरवाया। पुलिस ने मृत तीनों पशुओं का पोस्टमार्टम कराने के बाद नगर पंचायत प्रशासन की मदद से दफन करा दिया।

कोतवाल मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को कुछ पशु तस्कर बस्ती की तरफ से एक ट्रक में गोवंशीय पशुओं को लादकर तस्करी के लिए पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। सूचना पर एसआई अनिरूद्ध सिंह और एसआई दयानाथ ने सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ मलोरना के पास घेरेबंदी करके रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन


पुलिस को देखकर चालक वाहन को मोड़ने का प्रयास किया तो पेड़ से ट्रक टकराई गई। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब चालक और तस्कर भाग निकले। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर मगहर पुलिस चौकी ले गई। ट्रक में कुल 31 गोवंशीय पशु लदे थे। जिसमें से तीन पशुओं की मौत हो चुकी थी।

गोवंशीय पशुओं का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के साथ ही बाहर निकाला गया। मृत पशुओ का पोस्टमार्टम कराने के बाद दफन करा दिया गया। पुलिस अज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। गोवंशीय पशुओं को इच्छुक लोगों को पालने के लिए सुपुर्दगी में देगी। इसके अलावा जो शेष पशु बचेगे उन्हें गोशाला भेजवाया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें