फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किक बॉक्सिंग में 300 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Mon, 09 Oct 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
वाको किकबॉक्सिंग एसोसिएशन आफ गोरखपुर और पूर्वांचल नियुद्ध अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित
विज्ञापन
प्रतियोगिता में 300 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। वाको किक बॉक्सिंग एसोसिएशन और पूर्वांचल नियुद्ध अकादमी की ओर से एक दिवसीय जिला किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को गोरखनाथ क्षेत्र स्थित एक स्कूल में हुआ। प्रतियोगिता में जिले के 300 अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लेते हुए दमखम दिखाया।
प्रतियोगिता में पॉइंट फाइट इवेंट के बालिका वर्ग में रागिनी, गीतिशा, गुप्ता, खुशी कुमारी, साध्वी सिंह, संजीवनी, तृषा सिंह, श्रेया गुप्ता, तुषिता तेजस्वी, अनुस्मृति, नैना पाल, निष्ठा गुप्ता, रागिनी यादव, खुशी वर्मा, साक्षी पांडेय और दीपा दुबे ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। पॉइंट फाइव इवेंट के बालक वर्ग में मानस राव, श्याम प्रजापति, शरण्या पांडेय, अक्षत सोनकर, वरुण वर्मा, आप प्रताप, प्रियांशु सोनकर, आयुष चौहान, कृतार्थ उपाध्याय, अथर्व जायसवाल, आयुष्मान त्रिपाठी, आरव सिंह और प्रेम चनानी ने गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन

किक बॉक्सिंग लाइट कॉन्टैक्ट इवेंट के बालिका वर्ग में क्रिस्टाजलि, भौम्या, नाजरीन खातून, सुष्मिता, अनीशा विश्वकर्मा, तनु चौहान, अर्पिता सिंह, श्रेया वर्मा, स्वस्तिका मालवीय, काजल गुप्ता और शशि निषाद ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। इसी इवेंट के बालक वर्ग में आरव वर्मा, शिवम शर्मा, कृष्णा नरवानी, अचिंत शेखर, सिद्धार्थ पाठक और राजवीर सिंह ने गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. छवि सरकारी, मनोज कुमार तिवारी, बलराम सिंह, अवनी त्रिपाठी, शुभ श्रीवास्तव ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें