फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शहर डेंगू के चार नए मरीज मिले, संख्या 157 तक पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल का डेंगू वार्ड मरीजों से फुल, नए मरीजों को भेजा जा रहा नंदानगर
विज्ञापन

घरों में लार्वा मिलने पर 151 लोगों को भेजा जा चुका है नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो


गोरखपुर। डेंगू संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा जारी है। रविवार को डेंगू के चार नए मामले मिले हैं। जिले में कुल डेंगू संक्रमितों की संख्या 157 हो गई है। जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड मरीजों से भरा हुआ है। नए मरीजों को नंदानगर स्थित 100 बेड टीबी अस्पताल में बने डेंगू वार्ड में भेजा जा रहा है।
अक्तूबर में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। एक सप्ताह में ही केस दो गुना हो गए हैं। शहर के हर मोहल्ले में डेंगू फैला हुआ है। रविवार को चार केस नए मिले हैं। जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि चारों केस शहरी क्षेत्र के हैं। जिले में अब तक 151 लोगों को घरों में मच्छर के लार्वा मिलने पर नोटिस जारी हो चुका है। अब तक 11011 लोगों की डेंगू जांच की जा चुकी है। इसमें से 3823 लोगों की एलाइजा और 7188 लोगों की एनएस 1 किट से जांच हुई है।
विज्ञापन



डेंगू मरीज को नहीं किया भर्ती, निजी अस्पताल में करा रहा इलाज
अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। शनिवार देर रात जाफरा बाजार इलाके के 45 वर्षीय डेंगू पीड़ित व्यक्ति को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे तो वहां बेड फुल होने की वजह से उसे 100 बेड टीबी अस्पताल भेज दिया गया। वहां डॉक्टर ने कोई सुविधा नहीं होने की वजह से मेडिकल कॉलेज ले जाने को कहा। रात में करीब ढाई बजे परिजन मरीज को एक निजी अस्पताल लेकर गए।
मरीज के सगे रिश्तेदार धीरज गुप्ता व संजय गुप्ता ने बताया कि कई दिन से एक निजी अस्पताल में बुखार की दवा चल रही थी। प्लेटलेट्स कम होने व कमजोरी महसूस होने पर शनिवार की रात करीब 10 बजे जिला अस्पताल लेकर गए। वहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि डेंगू वार्ड में सभी बेड भरे हुए हैं। एक भी मरीज भर्ती करने की जगह नहीं है, जबकि इन्हें भर्ती कर इलाज की जरूरत है।
विज्ञापन

नंदानगर में 100 बेड टीबी अस्पताल में भी डेंगू मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। परिजन मरीज को लेकर जिला अस्पताल से नंदानगर के टीबी अस्पताल पहुंचे। वहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि मरीज की हालत गंभीर है और इसको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराइए। धीरज ने बताया कि रात में करीब ढाई बजे मरीज को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद हालत में अब सुधार है। फोन से सीएमओ को भी इसकी जानकारी दी गई है। इस संबंध में सीएमओ का पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उनके मोबाइल पर संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें