महराजगंज में कोरोना पॉजिटिव को स्वस्थ की गति तेज है। वहीं संक्रमित भी मिल रहे हैं। मंगलवार को जिले में 30 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि एक व्यक्ति कोरोना से स्वस्थ हुआ।
अब तक जिले में कुल केस 5404 हो गया है। जिसमें स्वस्थ होने वालो की संख्या 4962 है। सक्रिय मामले 357 है। कोरोना से 85 की मौत अब तक हो चुकी है।
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि मंगलवार को 1345 व्यक्तियों की कोरोना जांच हुई जिसमें 30 कोरोना संक्रमित मिले है। अब तक 179365 सैंपल की जांच हो चुकी है।
जनपद वासियो से अपील है कि कोरोना वायरस से बचाव में सुझाए गए, उपायों को अपनाए। अनावश्यक रूप में घर से बाहर न निकले। सभी व्यक्ति दो गज की दूरी व मास्क का प्रयोग करें।