फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 18 को अयोध्या भेजी जाएंगी 30 बसें

Fri, 05 Jan 2024 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में अयोध्या जाने के लिए श्रीराम भक्तों के लिए 18 जनवरी को परिवहन निगम की 30 बसें अयोध्या जाएंगी। इसके लिए निगम तैयारी में जुट गया है। ये बसें कार्यक्रम समाप्त होने के बाद श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए लगाई जाएंगी।
अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं ने अयोध्या जाने की तैयारी शुरू कर दी है। अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए गोरखपुर रीजन की 30 बसें लगाई जाएंगी। इन बसों को 18 और 19 जनवरी तक अयोध्या भेज दिया जाएगा। स्थानीय प्रशासन ने बसों के ठहराव, सफाई और धुलाई में जुट गया है। बसों को संचालित करने के लिए लगभग 400 कर्मचारी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर रीजन के आरएम लव कुमार सिंह ने बताया कि अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम के मद्देनजर तैयारी तेज कर दी गई है। रीजन के सभी एआरएम के साथ बैठक की गई है। 18 से 19 जनवरी तक सभी बसें अयोध्या के लिए भेज दी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें