संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। श्याम बाबा की निशान यात्रा बृहस्पतिवार को लाडले श्याम के तत्वावधान में रेती चौक कालीबाड़ी मंदिर से घोष कंपनी और टाउनहॉल होते हुए निपाल क्लब तक पहुंची। इस दौरान कटिहार के भजन गायक आदर्श दधीचि के श्री श्याम भजनों पर श्रद्धालु झूमते-नाचते चल रहे थे।
निपाल क्लब में श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया गया। भजन संध्या शाम छह बजे शुरू हुई, जिसमें कोलकाता के भजन गायक संजय मित्तल, बस्ती के सचिन गुप्ता और आदर्श दधीचि के श्याम भजनों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बनाया। हजारों श्याम भक्त शामिल हुए। इसके आयोजन में लाडले श्याम ग्रुप के निखिल रुंगटा, प्रतीक अग्रवाल, मुकुंद अग्रवाल, रजत सोनी, आकाश शर्मा आदि बच्चों का ग्रुप है। यह इस ग्रुप का दूसरा वार्षिक उत्सव रहा।