फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर वार जारी: गोरखपुर में 2953 लोगों ने लगवाई वैक्सीन, 3100 का था लक्ष्य

Sun, 21 Mar 2021 11:38 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले में कोविड टीकाकरण के लिए शनिवार को 39 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर 3100 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया। इस दौरान 2953 लोगों ने कोविड का टीका लगवाया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बीआरडी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल समेत सीएचसी, पीएचसी समेत निजी अस्पतालों में कुल 39 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर सुबह 10 बजे टीकाकरण शुरू हुआ। जिला अस्पताल में कई हेल्थ वर्करों और फ्रंटलाइन वर्कर बूस्टर डोज लगवाने पहुंचे थे।

टीकाकरण के बाद लोगों को 30 मिनट आब्जर्वेशन कक्ष में डॉक्टरों की देखरेख में बैठाया जा रहा था। किसी बूथ पर टीकाकरण का कोई दुष्प्रभाव नहीं हुआ। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय, जिला प्रतिरक्षण अधिकरी डॉ. एनके पांडेय ने जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल व अन्य बूथों का निरीक्षण किया।  
विज्ञापन


सीएमओ ने कहा कि टीकाकरण के प्रति लोगों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। यह अच्छी बात है। टीकाकरण से कोरोना से बचा जा सकता है। यह पूरी तरह से सुरक्षित और असरदार है।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें