फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Sant kabir Nagar: संतकबीरनगर में स्टॉफ नर्स और एआरटीओ कार्यालय कर्मी समेत 29 मिले पॉजिटिव

Wed, 26 Aug 2020 05:42 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

संतकबीरनगर में बुधवार को आई रिपोर्ट में स्टॉफ नर्स और एआरटीओ कार्यालय के एक कर्मी समेत 29 लोग पॉजिटिव मिले है। अब तक 1851 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 20 संक्रमित की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि बुधवार को 29 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें स्टॉफ नर्स और एआरटीओ कार्यालय का एक कर्मी शामिल है। खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में 10, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में पांच, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में छह, सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में एक, बघौली ब्लॉक क्षेत्र में चार, पौली ब्लॉक क्षेत्र में एक शख्स पॉजिटिव मिले है। जबकि अन्य जनपद के दो लोग पॉजिटिव मिले है।

पूर्व में पॉजिटिव मिले 19 लोग स्वस्थ्य हुए है।अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 1851 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 20 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 255 लोग एक्टिव है। 1576 लोग ठीक हो चुके है। 1414 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 2902 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
विज्ञापन


अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो,वे खुद अपनी जांच करा लें। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए नियमों का पालन करना अनिवार्य है। दो गज की दूरी और मास्क पहनना बेहद जरूरी है।

मृत महिला की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 55 वर्षीय महिला 14 अगस्त को उपचार कराने गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में थी। वहीं से महिला का नमूना लेकर जांच को भेजा गया। उपचार के दौरान उसी दिन महिला की मौत हो गई। शव का अंतिम संस्कार कोविड के प्रोटोकाल के अनुसार हुआ था। मृत महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक 20 संक्रमित की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें