फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : अनुकल्प के शानदार प्रदर्शन से राणा क्रिकेट क्लब की शानदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
बैटल ऑफ द अंडर-12 राइजिंग स्टार क्रिकेट सीरीज का चौथा मुकाबला
विज्ञापन

देवरिया क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से हराया, अनुकल्प बने प्लेयर ऑफ द मैच

गोरखपुर। कुसम्ही क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित बैटल ऑफ द अंडर-12 राइजिंग स्टार क्रिकेट सीरीज के चौथे मुकाबले में राणा क्रिकेट क्लब ने देवरिया क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से हरा दिया। उन्होंने सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त बना ली। शानदार प्रदर्शन के लिए अनुकल्प पासवान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए देवरिया क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 35 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। टीम की ओर से रणवीर ठाकुर ने 66 गेंद पर 44 रन की पारी खेली। पीयूष कुमार साहू ने 28, नवदीप ने 15 और सूर्यांश चौधरी ने नौ रन का योगदान दिया। राणा क्रिकेट क्लब की ओर से अनुकल्प पासवान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए छह ओवर में मात्र 11 रन देकर दो विकेट झटके। केशव कुशवाहा और प्रत्यूष कुमार सिंह ने भी दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राणा क्रिकेट क्लब की टीम ने 33वें ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से अभी जायसवाल ने 42 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। शिवम यादव ने 17, अनुकल्प पासवान ने नाबाद 15, आदित्य राज गुप्ता ने नौ और कृष्णा कुमार ने आठ रन बनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें