फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक संघों का दावा: चुनाव ड्यूटी के दौरान संक्रमित 28 शिक्षकों ने गंवाई जान

Thu, 29 Apr 2021 11:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

बेसिक शिक्षा विभाग के 23 और माध्यमिक विद्यालयों के पांच शिक्षकों का निधन, शिक्षक संगठनों का दावा सैकड़ों शिक्षक और उनके परिवार के लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में
विज्ञापन
कोरोना से मौत - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की ड्यूटी से लौटे बेसिक और माध्यमिक के 28 शिक्षकों की अलग-अलग तिथियों पर मौत हो गई है। इस सिलसिले में शिक्षक संघों ने प्रशासनिक अफसरों को ज्ञापन दिया है। पदाधिकारियों का कहना है कि 14 से 28 अप्रैल के बीच ही सभी शिक्षकों की मौत हुई है। शिक्षकों के परिजन भी संक्रमित हैं। लिहाजा, मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन


गोरखपुर में पहले चरण का मतदान 15 अप्रैल को हुआ था। इससे पहलेे मतदान कराने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। कई बैठकें भी हुईं। इसपर शिक्षक संघों ने आपत्ति की और संक्रमण की तेजी का हवाला देते हुए चुनाव प्रक्रिया स्थगित करने की मांग की लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट और चेतनारायण गुट के पदाधिकारियों का कहना है कि चुनाव ड्यूटी में लगाए गए बेसिक शिक्षा विभाग के 23 शिक्षकों की अब तक मौत हो चुकी है।

तमाम शिक्षक व उनके परिजन गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। कुछ शिक्षकों का पूरा परिवार कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया है। माध्यमिक विद्यालयों में काम करने वाले पांच शिक्षकों ने दम तोड़ा है। अब मतगणना में लगाने की कवायद चल रही है। इससे कई शिक्षकों का परिवार बर्बाद हो सकता है। जब तक कोरोना संक्रमण कम न हो जाए तब तक मतगणना नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों से जान गंवाने वाले शिक्षक

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री श्रीधर  मिश्र ने बताया कि चरगांवा ब्लॉक से पुष्पा पांडेय, रविंद्र आर्य, विनय तिवारी, खोराबार ब्लॉक से श्रीनारायण धर दुबे, अंजुम फातिमा, रेखा सिंह, इशरावती उपाध्याय, जंगल कौड़िया से अनुराधा, रूखसाना, सोनिया यादव, पिपरौली ब्लॉक के  दिग्विजय सिंह, बिलकिस फातिमा, खजनी ब्लॉक से रिजवानुल्ला, निशा राय, विजय बहादुर, कौड़ीराम ब्लॉक से रमाशंकर यादव, बड़हलगंज ब्लॉक से विध्यवासिनी राय, राजमती देवी, ब्रह्मपुर से बृजेश त्रिपाठी, भटहट ब्लॉक से दमयंती देवी, नगर क्षेत्र से किरण सिंह, सरदारनगर ब्लॉक से जुबैदा खातून, बॉसगांव ब्लॉक से केशव प्रसाद का निधन कोरोना संक्रमण की वजह से हुआ है।

माध्यमिक स्कूलों से जान गंवाने वाले शिक्षक
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ दिग्विजयनाथ पांडेय ने बताया कि भगवती कन्या इंटर कॉलेज के अमर मल्ल, श्री गांधी इंटर कॉलेज हरपुर बुधहट के रामेश्वर, एमएसआई इंटर कॉलेज के अफजाल अहमद, स्वावलंबी इंटर कॉलेज विशुनपुरा के अनिल गौतम, तुलसीदास इंटर कॉलेज के अनिल गौतम का निधन कोरोना संक्रमण की वजह से हुआ है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें