दो स्वास्थ्यकर्मी समेत 28 कोरोना संक्रमित मिले
लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में हुई संक्रमण की पुष्टि
महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया
जिले में अब तक पाए जा चुके हैं 2957 संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में मंगलवार को 28 कोरोना संक्रमित मिले। लखनऊ मेडिकल कॉलेज से 2070 जांच रिपोर्ट आईं। इनमें 28 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 2042 की निगेटिव आई। संक्रमण की पुष्टि होने पर मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। जिले में अब तक 2957 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 2543 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, 384 लोगों का इलाज चल रहा है। जिले में संक्रमण से अब तक 30 लोगों की जान जा चुकी है।
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक सर्वाधिक पांच संक्रमित शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए। इनमें पलटा देवी गांव में चार और एकोम एक्सप्रेस शोहरतगढ़ में एक संक्रमित पाया गया। डुमरियागंज भड़रिया में दो, हल्लौर, जलालपुर, कादिराबाद में एक-एक संक्रमित मिले। बढ़नी के धनौरा, घरुआर दो हृदयनगर गांव में एक संक्रमित मिला। खेसरहा के सकारपार में तीन संक्रमित मिले। लोटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, परसौना और लोटन कस्बे में एक-एक संक्रमित मिले। मिठवल के टिगोरवा और कढ़ाही गांव में एक-एक संक्रमित मिले। नौगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और खैर पब्लिक स्कूल में एक-एक संक्रमित मिले। बर्डपुर के तरेना, इटवा के अमौना, जोगिया के पोखरभिटवा गांव में एक-एक संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 28 संक्रमित मिले हैं। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।