फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में मिले 27 नए कोरोना पॉजिटिव, 38 की रिपोर्ट आई निगेटिव

Fri, 23 Oct 2020 05:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

बस्ती जिले में कोरोना संक्रमण की महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से जांच में शुक्रवार को 27 नए पॉजिटिव केस आए हैं। हालांकि 38 पॉजिटिव की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव भी आ गई, जिससे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक कुल 84 लोगो की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों 4354 हो गई है। अब जिले में एक्टिव मरीज 308 हो गए हैं। जबकि पॉजिटिव से निगेटिव कुल 3962 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। उक्त की पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है। बताया कि 1104 लोगों के जांच की रिपोर्ट लंबित है।

कोरोना जांच के लिए अब तक 159680 सैंपल लिए जा चुके हैं। 158576 की रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिसमें 154222 निगेटिव मिले हैं। जिले के 152 स्थान कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। इनमें सदर क्षेत्र में 78, हर्रैया में 57, भानपुर में आठ तथा रुधौली तहसील में दस स्थान कंटेनमेंट जोन हैं।
विज्ञापन


यहां आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध है। डीएम ने बताया कि जिले में कोरोना को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। सभी को जांच की व्यवस्था बनाई गई है। निजी चिकित्सालयों में ओपीडी से पहले संबंधित का एंटीजन टेस्ट जरूरी है।

डीएम ने कहा कि त्योहार को देखते हुए कोरोना प्रोटोकाल का शत प्रतिशत पालन करने को कहा गया है। क्योंकि जब तक इसकी दवा नहीं आ जाती है, तब तक सुरक्षा के लिए मास्क व हाथ धोना जरूरी है। डीएम के अनुसार महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कालेज के अलावा जिला अस्पताल में कोरोना जांच की व्यवस्था बनाई है। लक्षण वाले मरीज अपना टेस्ट करा सकते हैं। सभी की जांच निशुल्क है।

डीएम ने कहा कि प्रयास है कि अधिक से अधिक जांच करायी जाए, जिससे आमजन को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके। यदि जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो संबंधितों के लेबल वन व लेबल टू के अस्पताल में भर्ती की व्यवस्था है। सीएमओ डॉ. फकरेयार हुसैन ने कहा कि सभी अस्पतालों में व्यवस्था की गई है, जबकि होम आइसोलेशन में अब तक 104 की सूचना स्वास्थ्य विभाग में है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें