फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona: गोरखपुर में तीन बच्चों, दो स्वास्थ्यकर्मियों समेत मिले 27 कोरोना मरीज, 165 सक्रिय मामले

Thu, 14 Jul 2022 01:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीएमओ डा. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67391 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66350 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 866 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। बुधवार को कोरोना के 27  नए मरीज मिले। इसमें तीन बच्चे, एक किशोर व दो स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं। इस दौरान 25 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी। जिसके बाद अब जिले में 165 सक्रिय मरीज हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार को मिले कोरोना संक्रमितों में दाउदपुर, गीता वाटिका व शिवपुर सहबाजगंज के एक-एक बच्चे शामिल हैं। रेलवे हास्पिटल के दो स्वास्थ्यकर्मी व शिवपुर सहबाजगंज का 15 वर्षीय किशोर भी संक्रमित मिला है। जेमिनी गार्डेनिया के एक परिवार के दो लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

सीएमओ डा. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67391 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66350 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 866 की मौत हो चुकी है।

2469 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

कोरोना टीकाकरण अभियान में बुधवार को 108 बूथों पर 2469 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। बूथों पर बहुत कम संख्या में लोग पहुंचे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एएन प्रसाद ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें