फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकमुश्त समाधान योजना: गोरखपुर में 25 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ, बिजली बिल भुगतान में मिलेगी छूट

Thu, 13 Nov 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

एक मार्च 2025 से बिल नहीं जमा करने वाले लगभग 22924 उपभोक्ता हैं जिन पर लगभग 73 करोड़ 94 लाख बकाया है। इस सभी उपभोक्ताओं को इस छूट का लाभ मिलेगा। कुल उपभोक्ता की बात करें तो कुल लगभग 25 हजार उपभोक्ताओं पर 83 करोड़ बकाया है।
विज्ञापन
बिजली बिल के लिए नया नियम - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बकाया बिजली बिल के भुगतान को लेकर पहली बार ज्यादा छूट देने का आदेश हुआ है। इससे शहर के लगभग 25000 उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। बिजली निगम का बिल बकाया लगभग 83 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस योजना का लाभ एक किलोवाट के कामर्शियल कनेक्शन लेने वाले व दो किलो वाट के घरेलू कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। बताया जा रहा है कि शहरी क्षेत्र के नेवर पेड उपभोक्ता लगभग 2584 हैं, जिन पर लगभग 9 करोड़ 91 लाख बकाया है।

वहीं, एक मार्च 2025 से बिल नहीं जमा करने वाले लगभग 22924 उपभोक्ता हैं जिन पर लगभग 73 करोड़ 94 लाख बकाया है। इस सभी उपभोक्ताओं को इस छूट का लाभ मिलेगा। कुल उपभोक्ता की बात करें तो कुल लगभग 25 हजार उपभोक्ताओं पर 83 करोड़ बकाया है।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता शहरी लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पहली बार सरचार्ज के बाद मूलधन में 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसका लाभ लोगों का उठाना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें