फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दुर्गाबाड़ी व सूर्यकुंड के 25 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी फाल्ट से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
-नकहा ओवरब्रिज निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हुई 33 केवी के छह केबल बदले गए
विज्ञापन

-केबल में कई जोड़ होने से आए दिन फॉल्ट की समस्या झेल रहे थे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। दुर्गाबाड़ी व सूर्यकुंड के लगभग 25 हजार उपभोक्ताओं को गर्मी में फाल्ट की समस्या से राहत मिलेगी। इसके लिए बिजली निगम की ओर से नकहा ओवरब्रिज पर सूरजकुंड, दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र और एसटीपी प्लांट के लिए नई 33 केवी की छह लाइन का निर्माण करया गया है। यह मामला रेलवे से अनुमति न मिलने से रुका था।

विद्युत उपकेंद्र सूरजकुंड, दुर्गाबाड़ी और एसटीपी को एफसीआई बिजलीघर से इनकमिंग बिजली दी जाती है। वहीं नकहा रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए खोदाई के दौरान इन उपकेंद्रों की 33 केवी लाइन के बार-बार कट जाने से लाइन जर्जर हो गई थी। इसकी वजह से गर्मी के दिनों में उपभोक्ताओं को दिक्कतें हो रही थीं। बिजली निगम ने प्रशासन के सहयोग से तीनों लाइनों के केबल को बदलने के साथ ही तीन नई स्पेयर लाइन भी तैयार कर ली है। 500 मीटर क्षेत्र में नई लाइन के बन जाने से उपभोक्ताओं को फाल्ट के कारण होने वाली कटौती से निजात मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता शहर ई़ लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि इस लाइन का निर्माण प्रशासन के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी के मद से कराया गया है। इससे उपभोक्ताओं को फाल्ट से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें