फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में वनकर्मी समेत 25 नए मिले कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीज हुए 302

Fri, 23 Oct 2020 04:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
Corona testing - फोटो : PTI
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर जिले में वनकर्मी समेत 25 कोरोना संक्रमित मिले। शुक्रवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया।

विज्ञापन


जिले में अब तक 3655 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 3311 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 302 का इलाज चल रहा है और अब तक संक्रमण से 43 लोगों की मौत हो चुकी है।

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक सर्वाधिक 10 संक्रमित बांसी ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए। इनमें पचहर गांव में चार, मधुकरपुर और बड़हर घाट गांव में दो-दो और हरैया नानकार और अशोकनगर में एक-एक संक्रमित मिले।
विज्ञापन


नौगढ़ ब्लॉक के बडग़ो, करौती, रसूलपुर, वनविभाग और पीडब्ल्यूडी में एक-एक संक्रमित मिले। जोगिया के सिकरी भड़रिया, पलिया सिसवा, सोहरतगंज गांव में एक-एक संक्रमित मिले। शोहरतगढ़ अलीदापुर और बनकटवा गांव में एक-एक संक्रमित मिले।

मिठवल के करही और बनकटा गांव में एक-एक संक्रमित मिले। डुमरियागंज जोखौली, खुनियांव के गौरी बाजार गांव में एक-एक संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 25 संक्रमित मिले हैं, उन्हें महिला अस्पताल आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। संपर्क में आने वालों का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें