पहले चरण में 12 फर्जी शिक्षकों से वेतन रिकवरी के रूप में 3,64,90,025 रुपये की रिकवरी की फाइल भेजी जाएगी। दूसरे चरण में 13 शिक्षकों के 3,43,39,882 रुपये की रिकवरी भेजी जाएगी।
सर्वाधिक वेतन लेने वाले शिक्षक
जंगल कौड़िया ब्लॉक पर तैनात रहे फर्जी शिक्षक जयप्रकाश मिश्रा पर 77,17,784 रुपये, रामप्रसाद पर 74,17,982 और राकेश सिंह पर 72,23,022 रुपये की सर्वाधिक रिकवरी बनती है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीएन सिंह ने कहा कि फर्जी शिक्षकों से वेतन रिकवरी की प्रगति शासन स्तर से तलब की गई है। फाइल तैयार कराई जा रही है। जल्द ही इसे रिकवरी के लिए आगे भेजने के साथ ही इसकी सूचना शासन को भेजी जाएगी। बाकि बचे फर्जी शिक्षकों के वेतन रिकवरी की फाइल भी जुलाई में तैयार कराई जाएगी।