फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रेन के जनरल कोच से 240 बोतल अमानक पानी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे सुरक्षा बल ने शनिवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म-एक पर खड़ी ट्रेन के जनरल कोच से 240 बोतल अमानक पानी बरामद किया। कोच की गैलरी में पानी की बोतलें लावारिस हालत में रखी थीं।
विज्ञापन


आरपीएफ के मुताबिक, आठ अगस्त को क्यूआरटी स्टाफ के साथ स्टेशन पर गश्त और निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफाॅर्म-एक पर ट्रेन संख्या 15707 के पहुंचने पर जनरल कोच की गैलरी में एक्वा प्लस कंपनी का पानी मिला। जवानों ने कोच में बैठे यात्रियों से पानी के बारे में पूछताछ की लेकिन किसी ने उसे अपना नहीं बताया। बरामद पानी 20 गत्ते में था। प्रत्येक गत्ते में 12 बोतलें थीं। प्रत्येक बोतल पर 14 रुपये मूल्य अंकित था। उसकी कुल अंकित कीमत 3360 रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें