फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

64 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
64 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

कुशीनगर में 23 और महराजगंज में 41 लोग मिले संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर/महराजगंज। कोरोना संक्रमितों की संख्या में दिन-प्रतिदिन बढ़ोत्तरी हो रही है। शनिवार को आई रिपोर्ट में कुशीनगर में 23 और महराजगंज में 41 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इससे कुशीनगर में संक्रमितों की कुल संख्या 4865 तो महराजगंज में 5149 हो गई है। कुशीनगर में मरने वालों का आंकड़ा 45 और महराजगंज में 73 है। कुशीनगर में सक्रिय केस 260 जबकि महराजगंज में 4041 हैं।
कुशीनगर कार्यालय के अनुसार सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि शनिवार को 1542 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 1519 निगेटिव और 23 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिले इन लोगों में कसया क्षेत्र से तीन, हाटा से चार, तमकुही से एक, नेबुआ नौरंगिया से एक, कुबेरस्थान से एक, कप्तानगंज से दो, कसया से तीन, खड्डा से एक और अन्य क्षेत्रों से सात मरीज शामिल हैं। इस तरह अब तक कराई गई 1,35,994 लोगों की जांच में 4865 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। शनिवार को 35 मरीज जांच के बाद स्वस्थ मिले, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस तरह अब तक कुल 4558 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज कार्यालय के अनुसार उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि शनिवार को 496 लोगों की जांच हुई है। होम आइसोलेशन में 3306 लोग हैं। शनिवार को जो 41 नए मामले सामने आए हैं, उनमें नौतनवां के पांच, घुघुली के चार, पनियरा, महराजगंज व बृजमनगंज के एक-एक, परतावल के आठ, फरेंदा के 19 व अन्य जगहों के दो मरीज पॉजिटिव मिले हैं। पहले से संक्रमित तीन लोग स्वस्थ हो गए। 1035 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, एक कर्मी के संक्रमित मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें