फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सात लाख की 22 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त

Sat, 30 Dec 2023 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के प्रवर्तन दल ने डोमिनगढ़ पुल के पास पॉलिथीन लदी पिकअप को पकड़ा
विज्ञापन

संतकबीनगर से लाई जा रही थी पॉलिथीन की खेप, सीज की गई गाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने प्रतिबंधित पॉलिथीन पर बड़ी कार्रवाई की है। संतकबीरनगर से गोरखपुर लाई जा रही 22 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन को नगर निगम की टीम ने जब्त किया। गाड़ी सीज कर नगर निगम की टीम ने निगम पुलिस चौकी में खड़ी कर दी। जब्त की गई पॉलिथीन की कीमत सात लाख रुपये बताई जा रही है।
अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने शुक्रवार सुबह 8.30 बजे प्रवर्तन दल की टीम के साथ यह कार्रवाई की। प्रभारी सेवानिवृत ले. कर्नल डीके सिंह के नेतृत्व में टीम को डोमिनगढ़ पुल के निकट एक पिकअप गाड़ी आती दिखी। गाड़ी में 83 बोरी सिंगल यूज प्रतिबंधित पॉलिथीन लोड थी। पूछताछ में पता चला कि पॉलिथीन संतकबीरनगर स्थित गोदाम से गोरखपुर लाई जा रही थी।
विज्ञापन

इसकी डिलेवरी खूनीपुर राजघाट थाना क्षेत्र के एक व्यापारी को की जानी थी। पूछताछ के बाद गाड़ी के चालक मोहम्मद नौशाद एवं सहचालक संतोष कुमार को नगर निगम की टीम अपने कब्जे में लेकर गाड़ी समेत निगम कार्यालय पहुंची। जब्त पॉलिथीन की तौल कराई गई, जो करीब 22 क्विंटल थी। बाजार मूल्य सात लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि फिलहाल पिकअप एवं प्रतिबंधित पॉलिथीन दोनों को जब्त कर लिया गया है। चालक एवं सहचालक से संबंधित सभी जानकारियां लेने के बाद लिखा-पढ़ी कर उन्हें छोड़ दिया गया है। बुलाए जाने पर उन्हें आना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें